हो गई दीपिका और रणवीर की शादी, ये रही शादी की डेट confirm
Confirm हो गई दीपिका और रणवीर की शादी, ये रही शादी की डेट काफी समय से गपशप गली में केवल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे हैं। दरअसल,जब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे हैं उन्होंने बाकियों को हौसला ज़रूर दे दिया है। तभी तो एक तरफ जहां, सोनम कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं वहीं रणबीर - आलिया के रिलेशनशिप में होने की खबरों से गपशप गली गुलज़ार है। अब ताज़ा है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर। जी हां, खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल 18 नवंबर से 20 नवंबर के बीच शादी कर रहे हैं। powered by Rubicon Project शादी के दो फंक्शन होंगे - एक बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में। कुछ समय पहले जनवरी में दोनों की सगाई की खबरों ने उछाल मारा था। दीपिका के जन्मदिन पर दोनों के परिवार ने एक साथ हॉलीडे किया और दीपिका को रणवीर के परिवार की तरफ से काफी अच्छे तोहफे भी मिले। सगाई हुई या नहीं, ये किसी को नहीं पता है लेकिन शादी की खबरों ने काफी ज़ोर पकड़ लिया है। अब देखना है कि ये शादी की खबरें इस बार सच्ची निकलती हैं या फिर अफवा...

Comments
Post a Comment